Home » पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया जनसभाओं का दौर

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया जनसभाओं का दौर

by admin
Congress party started the round of public meetings to strengthen the party

Agra. कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों ने कवायदें करना शुरू कर दिया है। फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी जन संपर्क करते हुए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं तो वहीं छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से पार्टी की नीतियों को भी लोगों के बीच रख रहे हैं। रविवार को शहर कांग्रेस पार्टी पिछड़ा विभाग की ओर से सविता सेन मंदिर पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा प्रभारी आशुतोष दीक्षित पहुंचे थे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी अनवर सिद्दीकी ने की।

इस सभा के दौरान शहर कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष की ओर से गठित की गई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। मुख्य अतिथि आशुतोष दीक्षित ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी भेंट किए। संबोधन के दौरान आगरा प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी वैमनस्यता छोड़कर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देने पर जोर दिया, साथ ही लोगों के बीच पार्टी के कार्य और उसकी नीतियों को लेकर चर्चा करने व लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।

Congress party started the round of public meetings to strengthen the party

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनवर सिद्दीकी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों की भी चर्चा करने की अपील की जिससें भाजपा के खिलाफ एक माहौल बने और लोग भाजपा के असली चेहरे को पहचान सके।

शहर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के नवनिर्वाचित मंत्री प्रेम सिंह सविता का कहना था कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वो उसका ईमानदारी से पालन करेंगे और पार्टी से समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रमेश पहलवान ने बताया कि आज संगठन की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। वो जल्द ही अपनी टीम के साथ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को नुक्कड़ सभाओं को करने के निर्देश दिए है जिससे संगठन का हर कार्यकर्ता अभी से पार्टी को मजबूत करने में जुट सके।

Related Articles