Home » किशोर सरंक्षण गृह में बंद किशोर की हुई मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

किशोर सरंक्षण गृह में बंद किशोर की हुई मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

by admin
Adolescent death in juvenile protection home, allegations of negligence on administration

Agra. धनोली जगनेर रोड पर सिरोली स्थित किशोर सरंक्षण गृह में बंद एटा निवासी 16 वर्षीय किशोर की रविवार तड़के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। शुक्रवार को अचानक से खून की उल्टियां होने पर उसे एसएन अस्पताल में भर्ती किया था। किशोर की मौत की सूचना पर पुलिस व किशोर संरक्षण के अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घटना की सूचना किशोर के परिजनों को दी है और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जाता है कि शुक्रवार को किशोर की अचानक से तबियत बिगड़ी और खून की उल्टियां होने लगी। किशोर की इस स्थिति को देख किशोर संरक्षण ग्रह के अधिकारियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए एसएन में भर्ती कराया गया। सूत्रों की मानें तो किशोर टीबी का रोगी निकला है जिसके कारण उसे खून की उल्टियां हुई और स्थिति बिगड़ने पर उसकी मृत्यु हो गयी।

संरक्षण गृह अधीक्षक रतन सिंह वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को किशोर की तबियत बिगड़ने पर उसे एसएन में भर्ती कराया गया। जहाँ रविवार सुबह तड़के उसकी मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। कानूनी कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दो दिन पहले ही उसे एटा से आगरा किशोर गृह में शिफ्ट किया गया था। किशोर को यौन शोषण के मामले में सुधार गृह में रखा गया था। दूसरी तरफ इस मामले में सरंक्षण गृह प्रशासन पर उपचार में लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं।

बताया जाता है कि राजकीय किशोर सरंक्षण गृह में एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा व अन्य जिलों के लगभग 170 किशोर निवासरत हैं। यहां 10 से 18 वर्ष के किशोर रखे जाते हैं। अधीक्षक के मुताबिक एक किशोर टीबी रोगी है। उसका उपचार चल रहा है। जिस किशोर की मौत हुई है, बताया जाता है कि उसे भी टीबी थी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles