Home » कांग्रेस पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, महंगाई के विरोध में निकाली जनजागरूकता रैली

कांग्रेस पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, महंगाई के विरोध में निकाली जनजागरूकता रैली

by admin
Congress party launched membership campaign, took out public awareness rally against inflation

Agra. कांग्रेस पार्टी से लोगों को जोड़ने और पार्टी के नए सदस्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन के चेयरमैन विनोद बंसल की ओर से आज शुक्रवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नगला पदी पहुँचे और यहाँ बघेल मंदिर से महंगाई के विरोध में जान जागरूकता अभियान के लिये ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंदिर से ही नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया।

बघेल मंदिर नगला पदी पर शुरू किए गए सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विनोद बंसल ने अपने सभी समर्थकों के साथ लोगों के बीच पहुँचे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 8 प्रतिज्ञाओं से लोगों को रूबरू कराया। इस दौरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली। सदस्यता अभियान के दौरान युवाओं व आधी आबादी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और कांग्रेस की सदस्यता के लिए कांग्रेस के टोल फ्री नंबर को डायल कर पार्टी की सदस्यता ली।

Congress party launched membership campaign, took out public awareness rally against inflation

भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिये संभावित प्रत्याशी विनोद बंसल के नेतृत्व में भाजपा भगाओ और महंगाई घटाओ रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलियों बाजारों में घूमकर लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जागरूक किया। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बढते अपराध के आंकड़ों को जनता के सामने रखा गया और इस बार भाजपा को मुहतोड़ जवाब देने की अपील की।

सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन के चेयरमैन विनोद बंसल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। महंगाई बढ़ रही है, अपराध बढ़ रहा है लेकिन फिर भी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। आम लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की इन्हीं पोल को खोलना है।

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन के चेयरमैन विनोद बंसल का कहना है कि जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को पूरा समर्थन मिल रहा है। यह समर्थन विधानसभा चुनाव में बूथों के रूप में भी बदलेगा और आम जनमानस का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।

Related Articles