आगरा। मंगलवार को किसान जन जागरण कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बाह विधानसभा के ग्राम बसई अरेला, सबोरा, पिनाहट, हुसैनपुरा अर्जुनपुरा, सुतारी और लादुअपुरा में किसानों के साथ नुक्कड़ बैठक की। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने किसानों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को भी जाना। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कांग्रेस की नीतियों को उनके सामने रखा और किसानों के लिए शुरू किया गया किसान जनजागरण अभियान से उन्हें रूबरू कराया। किसानों से वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष ने मनोज दीक्षित ने किसान जनजागरण अभियान के तहत संकल्प पत्र भी भरवाए और इस अभियान को लेकर किसानों का समर्थन भी जुटाया। बाह विधानसभा सभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करने कब दौरान ग्रमीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

नुक्कड़ सभाओं के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने वर्तमान भाजपा की योगी व मोदी सरकार पर हमला बोला और किसान व जनविरोधी नीतियों को किसानों के सामने रखा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन फिर भी भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। किसानों को अपनी फसल का समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। बिजली के दामों में बढ़ोतरी हुई है जिससे किसानों की कमर टूट गयी है। दिन प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है। योगी और मोदी सरकार हर कदम पर विफल रही है।
जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बताया कि प्रियंका गांधी के निर्देशन में किसानों की समस्या जानने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया है जो पूरे प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है। इसके माध्यम से किसानों की तमाम समस्याओं को संकल्प पत्र में भरवाया जा रहा है जो पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सौपे जाएंगे।
इस कार्यक्रम में लटूरी शर्मा, शिव सिंह गुर्जर, रामदास गुर्जर, शान, धर्मेश चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा, अंजलि पारो, मीना, राजेंद्र शर्मा, किशन सिंह, मुबारिक खान, शबनम बानो, सीताराम शर्मा, कमल सिंह, राम लखन आदि मौजूद रहे।