Home » एसिड अटैक पीड़ितों के साथ सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

एसिड अटैक पीड़ितों के साथ सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

by pawan sharma

आगरा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ताजनगरी में एसिड पीड़ित युवतियों के साथ सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्त्ता फतेहाबाद रोड स्थित शरोज हैंग आउट कैफे पहुँचे। इस कैफ़े का संचालन एसिड पीड़ित युवतियां करती है। सपा जिलाध्यक्ष के साथ सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एसिड पीड़ित युवतियों के साथ केक काटा और सभी को उपहार देकर अपनेपन का अहसास भी कराया।

जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना था कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने एसिड पीड़ित लड़कियों द्वारा संचालित इस कैफे की विजिट की थी और इन युवतियों का उत्साह बढ़ाते हुए इस कैफे की जमकर सराहना की थी। इसलिए उनके जन्मदिन को एसिड पीड़ित युवतियों के साथ मनाकर अखिलेश यादव के जन्मदिन को ख़ास बनाने का प्रयास किया।

सपाइयों का कहना था अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए आगरा की तरह ही लखनऊ में भी एसिड पीड़ितों के लिए इसी तरह का एक कैफे भी बनवाया था। आगरा में भी इन युवतियों को एक बड़े कैफे के लिए जगह देने की बात कही थी। अब अगर दोबारा से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो इन एसिड पीड़िताओं को ताजनगरी में कैफ़े खोलने के लिए बड़ी जगह मुहैया कराई जाएगी।

एसिड पीड़ित युवतियां सपाइयों के अपने प्रति स्नेह और प्रेम को देख काफी अभिभूत नजर आई। इस मौके पर एसिड पीड़ित युवतियों ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके दुबारा मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना भी की।

Related Articles

Leave a Comment