Home » उत्तर-दक्षिण सीट पर भी कांग्रेस ने तय किये प्रत्याशी ! जाने किस पर लगाने जा रही है दांव

उत्तर-दक्षिण सीट पर भी कांग्रेस ने तय किये प्रत्याशी ! जाने किस पर लगाने जा रही है दांव

by admin
Congress has decided candidates on North-South seat too! Know who is going to bet on

Agra. कांग्रेस पार्टी ने भले ही अपने पत्ते न खोले हो लेकिन छावनी के साथ ज्यादा अब दक्षिण और उत्तरी विधानसभा पर भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी लगभग तय कर दिए हैं। छावनी विधानसभा सीट पर एक तरफ वाल्मीकि समाज ने अपनी समाज के दावेदार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दिया है तो दक्षिण और उत्तर विधानसभा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव खेलने जा रही है। इन दोनों पुराने कांग्रेसियों के एक बार फिर से प्रत्याशियों के रूप में आने की चर्चा से पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस कारण कई दावेदारों के चेहरे पर मायूसी भी है।

दक्षिण पर पुराने प्रत्याशी पर दांव

कांग्रेस पार्टी एक बार फिर दक्षिण विधानसभा सीट से ही अपने पुराने प्रत्याशी पर दांव खेलने का मन बना चुकी है। नजीर अहमद इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों की माने तो नजीर अहमद अब चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है लेकिन कांग्रेसी जोर आजमाइश कर उन्हें ही चुनाव लड़ाना चाहते हैं। वही इस बीच एक लॉबी ने भी इस सीट पर अपना पैर फंसा दिया है। पार्षद शिरोमणि सिंह भी मजबूती के साथ इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। नजीर अहमद की न पर वह इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

उत्तर विधानसभा पर भी यही हाल

उत्तर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस पार्टी अपने पुराने कांग्रेस नेता और पूर्व में भी प्रत्याशी रह चुके सुमित विभव पर दांव खेलने की रणनीति तैयार कर चुकी है। लगभग इस सीट से उनका भी चुनाव लड़ना है। आपको बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में जब वह कांग्रेस से चुनाव लड़े थे तो 40 हजार से अधिक वोट लेकर आए थे। इस बार उत्तर विधानसभा सीट पर कई प्रत्याशी दौड़ में हैं लेकिन सुमित विभव का नाम सबसे ऊपर और सबसे मजबूत लिस्ट में शामिल है।

दोनों प्रत्याशियों के पार्टी छोड़ने की अटकलें थी तेज

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी जिन दो प्रत्याशियों पर अपना दांव खेलने का मन बना चुकी है, उन दोनों नेताओं के पार्टी छोड़ने की अटकलें भी तेजी के साथ चली थी। जब पार्टी एक बार फिर इन पर अपना दांव खेलना चाहती है तो दोनों नेता भी अब कांग्रेस से लड़ने का मन बना रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा इस मामले में नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब इन सीटों पर भी इनके नाम लगभग तय कर दिए गए।

Related Articles