Home » आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संस्था को लेकर विवाद

आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संस्था को लेकर विवाद

by admin
Controversy regarding Agra Metropolitan Transport Association organization

आगरा। आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की संस्था को फर्जी बताया है।

आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की संस्था को फर्जी बताया है। आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार गर्ग का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसी नाम से फर्जी संस्था बनाकर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को गुमराह करने का प्रयास किया है।

मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय से सब रजिस्टार द्वारा 11 जुलाई को जारी हुए पत्र में दूसरे पक्ष की ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संस्था को अमान्य घोषित किया गया है। इसलिए इस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी भी फर्जी है। इसके बावजूद फर्जी संस्था द्वारा शहर में बड़े-बड़े अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाकर 21 जुलाई को अग्रवन में एक कार्यक्रम किया जा रहा है।

उन्होंने ट्रांसपोर्ट से जुड़े सभी व्यापारियों को आगाह किया है कि यह संस्था अमान्य है और इसकी कार्यकारी विवादित है। इसलिए इस अमान्य संस्था द्वारा 21 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम से वास्तविक संस्था आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कोई लेना देना नहीं है। वे इस मामले को लेकर जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment