Home आगरा जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ में आक्रोश, समस्याओं के निदान की उठाई मांग

जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ में आक्रोश, समस्याओं के निदान की उठाई मांग

by admin

आगरा। जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 7 सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से कर्मचारियों की आवाज उठाई थी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की मांगों के समुचित समाधान का आश्वासन दिया था। करीब 23 दिन बाद सचिव प्रबंधक के निर्णय की प्रति आने के बाद कर्मचारी नेताओं में आक्रोश है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जलकल विभाग प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
कर्मचारी नेताओं ने जल्द मांग पूरी ना होने पर कर्मचारियों के हित को देखते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

संगठन के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष चौधरी चरणजीत सिंह, चौधरी राकेश सिंह सचिव ललित दक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि कई बार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति बिल्कुल भी जागरूक नहीं है। कर्मचारी नेताओं की अन्य मांग वरिष्ठता क्रम के आधार पर पदों का कार्य आवंटन किया जाए। इस बिंदु पर सचिव द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा सका।

कर्मचारी नेताओं ने कार्यरत कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई थी। इसके अलावा जॉन टू और जॉन 3 कार्यालय में फर्नीचर में पानी की व्यवस्था को लेकर भी ज्ञापन दिया गया था। अभी तक मांगे पूरी ना होने पर कर्मचारी नेताओं में बेहद आक्रोश है। कर्मचारी नेताओं नर चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में कर्मचारियों यह आक्रोश आंदोलन के रूप में सामने आ सकता है।

इस मौके पर सह सचिव गौरव गुप्ता, संजीव शर्मा, पवन चौधरी, महेश कुमार निषाद, मदन लाल सोनकर, विक्रम सिंह, जगदीश शर्मा, मनोज कुमार, दीपक शर्मा, अशरफ अली, विशाल सिंह, अवधेश शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव, धीरेंद्र चौहान, नरेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, राजकुमार, रवि कुमार, सोनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: