
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के बरोली अहीर में स्थित अखाड़ा संचालक चरन सिंह के घर में उस समय कोहराम मच गया जब सुबह घर से निकला 14 वर्षीय पुत्र न ही अखाड़ा पंहुचा और ना ही घर वापस आया। त्रिभुवन का कुछ पता न चलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन समझ नहीं पा रहे की अखिरकर त्रिभुवन कहाँ गया। परिजनों ने त्रिभुवन के वापस न लौटने पर उसके अपहरण की अशंका जताई है और इसकी शिकायत पुलिस से भी की है।
परिजनों ने बताया कि 14 वर्षीय त्रिभुवन जूनियर जिला केसरी है जो प्रतिदिन सुबह घर से दौड़ लगाते हुए कुश्ती के लिए अखाड़े पहुँचता था। शनिवार को भी त्रिभुवन घर से रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए निकला था लेकिन वो घर नहीं लौटा और न ही अखाड़े आया। परिजन अपने स्तर से भी उसकी तलाश कर रहे है। परिजनों को आशंका है कि कहीं उसका अपहरण न कर लिया हो।
त्रिभुवन की माँ का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि बेटा सुबह दौड़ लगाने के लिए निकला था। अखाड़े समय से न पहुचने पर उसके पिता ने फोन करके पूछा तो पता चला कि त्रिभुवन गायब है। माँ का कहना है कि उसकी पकड़ की गयी है।
Be the first to comment