Home » छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विधानसभा में किया जनसंपर्क, महिलाओं-किसानों से मांगा समर्थन

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विधानसभा में किया जनसंपर्क, महिलाओं-किसानों से मांगा समर्थन

by admin
Chhattisgarh Chief Minister did public relations in rural assembly, sought support from women-farmers

Agra. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के समर्थन में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने धनौली स्थित आंबेडकर वाटिका पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर मनीष सोनी के निवास पर एक सामाजिक बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में समाज के प्रबुद्ध जन व युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। लोगों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह के लिए हाथ जोड़ कर समर्थन मांगा।

आधी आबादी की नब्ज टटोली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा कि सरकार में आपको क्या मिला, महंगाई मिली उत्पीड़न मिला, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध मिले, यह सुनकर आधी आबादी ने उनके इस प्रश्नों में अपनी हाँ कहकर मुहर लगा दी। एक महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि अपराध इतना बढ़ गया है कि अब बाहर निकलने में भी डर लगता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सभी महिलाओं से पूछा कि आप ऐसी पार्टी का साथ देंगे तो सभी ने न कहकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही।

कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के लिए जन समर्थन जुटा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए किसानों से भाजपा सरकार के बारे में उनकी राय जानने का प्रयास किया। किसानों से खुलकर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में डीएपी 1400 रुपए से अधिक मूल्य पर मिल रही है, डीजल ₹90 से ऊपर है। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। उज्जवला योजना के नाम पर किसानों को सिलेंडर दिए गए लेकिन सिलेंडर 1000 से अधिक का है। यह कहते ही किसानों की दु:ख भरी नस पर हाथ रख गया। ग्रामीणों ने भी कहा कि आपने जो कहा बिल्कुल सही है किसानों की दुर्दशा हो रही है। इस सरकार में हर वर्ग परेशान हैं। आप जिस के समर्थन में आए हैं उसको भरपूर समर्थन मिलेगा।

Chhattisgarh Chief Minister did public relations in rural assembly, sought support from women-farmers

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि ‘भाजपा धर्म और जातिवाद की राजनीति करती है, इसीलिए इस चुनाव में भी धर्म और जातिवाद को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ना चाहती है। भाजपा पार्टी के अध्यक्ष का एक ही काम है राम राम जपना पराया माल अपना।’

कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जनसंपर्क किया और उसमें कोई सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान लोगों का भरपूर समर्थन मिला। लोग इस बार कांग्रेस को चाह रहे हैं और उसका साथ भी देने का संकल्प ले रहे हैं, क्योंकि भाजपा सरकार से किसान और आम व्यक्ति दोनों ही खुश नहीं है।

Related Articles