Home » चौथ वसूली के आरोप में व्यापारियों ने बाज़ार बंद रख काटा हंगामा, दबंग को पकड़ा

चौथ वसूली के आरोप में व्यापारियों ने बाज़ार बंद रख काटा हंगामा, दबंग को पकड़ा

by admin

आगरा। गुरुवार सुबह व्यापारियों से चौथ वसूली की शिकायत का मामला सामने आया है। चौथ वसूली के विरोध में बाज़ार बंद रख व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा काटा। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चौथ वसूली करने वाले दबंग युवक को पकड़कर थाने ले आई, तब जाकर व्यापारी शांत हुए।

मामला जीवनी मंडी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि क्षेत्र का दबंग युवक अमित क्षेत्र के व्यापारी बेनीराम (छोले भटूरे वाले) से चौथ मांगने के लिए पहुँच गए। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो दबंग धमकी देने लगा। मामला गर्माता देख अन्य व्यापारी जुट गए और चौथ वसूली के खिलाफ बाजार बंद कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही भाजपा नेता भी मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और चौथ मांगने वाले आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की कार्यवाही के बाद व्यापारी शांत हुए और सभी ने अपने अपने प्रतिष्ठान खोले।

Related Articles