Home » नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत में टूटा मंच, मधुमखियों ने भी बोला हमला

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत में टूटा मंच, मधुमखियों ने भी बोला हमला

by admin

फतेहाबाद। आगरा से बटेश्वर जाते समय फतेहाबाद में सोमवार को नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला साफा आदि से स्वागत किया। स्वागत के दौरान फतेहाबाद के दीनदयाल तिराहा पर बनाया हुआ मंच टूट गया जिसके चलते विधायक जितेंद्र वर्मा और जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह बाल-बाल बच गये।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में प्रत्येक कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने को आतुर दिखा। उत्साही कार्यकर्ता बडी संख्या में जैसे ही मंच पर चढ़े, मंच वजन नहीं झेल पाया और टूट गया। मंच के टूटते ही कई कार्यकर्ता गिर पड़े तो वहीं विधायक और जिलाध्यक्ष का भी संतुलन बिगड़ गया लेकिन आस-पास खड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाल लिया।

वहीं दूसरी ओर आगरा फतेहाबाद मार्ग पर गांव जगराजपुर मोड पर भाजपा नेता शांति स्वरूप यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बटेश्वर जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह के स्वागत के लिए हाथों में फूल मालाएं और झंडा लेकर खड़े थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर देने कारण कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। भाजपा कार्यकर्ता बॉबी शर्मा, प्रधान महाराजपुर, डॉ विजेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, अनिल कुमार यादव, गौरव शर्मा, अमर शर्मा, कृष्णा यादव, रामेश्वर यादव और विष्णु यादव को मधुमखियों ने बुरी तरह से काट लिया।

ग्राम प्रधान बौबी शर्मा ने काफी बचाव किया। लगभग 100 मीटर दूरी पर जाकर बेहोश होकर सरसों के खेत में गिर पड़े।जानकारी होने पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से उन्हें खेत से उठाकर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान का हमेशा ध्यान रखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसके अनुरूप कार्य करेंगें और भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को दिलवायेंगे।

स्वागत के अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा, बबीता चौहान, अवनीशकांत गुप्ता, नितिन गुप्ता पंक्षी, अवकेश गोलश, पंकजा शर्मा, दीपा राठौर, रामेश्वर चौधरी, निक्की पाराशर, गुड्डू खां, सोनू चौधरी, डा. कृष्णमुरारी, अजय जादौन सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

Related Articles