Home » घर के बाहर सो रहे 55 वर्षीय किसान का खून से लथपथ मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

घर के बाहर सो रहे 55 वर्षीय किसान का खून से लथपथ मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

by admin
Blood-soaked body of 55-year-old farmer sleeping outside the house, there was uproar in the family, police engaged in investigation

आगरा। घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। इस घटना से जहां परिवार में हड़कंप मच गया तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया। मृतक के परिवारी जनों ने बताया कि किसान की किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी। किसान घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सुबह उसका सिर खून से सना हुआ था तो गले पर निशान भी बने हुए थे।

शमसाबाद के नगला जामुनी निवासी 55 वर्षीय किसान लाखन सिंह रविवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर खुले स्थान में चारपाई डालकर सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य घर में अंदर थे। रात में ही किसी ने लाखन सिंह की हत्या कर दी। सुबह छह बजे परिवार के सदस्य जागे, तब इसकी जानकारी हुई। परिवार में चीखपुकार मच गयी। लाखन सिंह का शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उनके सिर से खून निकल रहा था। गले पर काला निशान था। इससे लग रहा था कि सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करने के बाद हत्यारोपितों ने उनके गले को घाेंटा होगा।

जानकारी होने पर सुबह सात बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। डाग स्क्वाड और फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। मृतक के परिजन अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी हत्या किसने की। हत्या की वजह अभी समझ में नहीं आ रही है। क्योंकि परिजन रंजिश होने से इन्कार कर रहे हैं। एसओ शमसाबाद आनंद वीर का कहना है कि किसान की हत्या हुई है। डाग स्क्वाड और फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। मृतक के परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related Articles