Home » भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा

by admin
BJP's national executive meeting: Discussion of these names for UP state president

लखनऊ। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अब से कुछ देर बाद। यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों पर चर्चा।

तेलंगाना में शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। यह बैठक अब से कुछ देर बाद ही शुरू होगी। बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। पीएम मोदी भी इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी बदले जा सकते हैं।

16 जुलाई को पूरा हो रहा है कार्यकाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो रहा है। वह यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री भी हैं। इधर पार्टी का भी नियम है कि एक व्यक्ति और एक पद। ऐसे में बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए ब्राह्मण चेहरों में ये शामिल
कन्नौज् के सांसद सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के नामों पर चर्चा हो सकती है।

पिछड़े वर्ग में ये शामिल
केंद्रंीय मंत्री बीएल वर्मा, संजीव बालियान, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य का नाम शामिल है।

एससी वर्ग में इन पर हो सकती है चर्चा
इटावा के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, सांसद भोला सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और रवि सोनकर।

Related Articles

Leave a Comment