Home » आगरा में युवती से गैंगरेप मामले में भाजपा का ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार

आगरा में युवती से गैंगरेप मामले में भाजपा का ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार

by admin
BJP's block chief arrested in Agra girl gang rape case

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी बाह का ब्लॉक प्रमुख निकला। नौकरी के बहाने बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर देर रात युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई थी। होटल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके साथी अभी फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं।

रविवार देर रात को खुर्जा की युवती ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी के दो लोगों ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया और कार से सड़क पर फेंक कर उसे भाग गए। होटल में गैंगरेप के मामले में ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में मुख्य आरोपित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बाह का ब्लाक प्रमुख लाल सिंह है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसके दो साथियों की पुलिस को तलाश है। एक नाम का जितेंद्र बताया जा रहा है। फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल अमर यात्री निवास में वारदात हुई थी। होटल के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को मिले हैं, जिसमें युवक और युवतियों के प्रवेश और निकलते हुए के वीडियो साफ दिखाई दे रहे हैं।

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि युवती की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन में पता चला कि होटल में घटना हुई थी। वहां के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। शाम करीब छह बजे युवती दो युवकों के साथ होटल में आई थी। रात नौ बजे बाहर निकली। लाल सिंह से उसकी दोस्ती मिस कॉल के जरिए हुई थी। उसे नौकरी के बहाने आगरा बुलाया गया था। पुलिस ने देर रात लाल सिंह को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके फरार साथी की भी तलाश जारी है।

Related Articles