Home » ब्राजील की झील में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, 10 की मौत कई घायल

ब्राजील की झील में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, 10 की मौत कई घायल

by admin
Major accident during voting in Brazil's lake, 10 killed and many injured

ब्राजील के कैपिटोलियो की झील में एक बड़ा हादसा हो गया , जिसमें 10 लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। दरअसल झील में कई सैलानी नाव में सैर कर रहे थे अचानक तभी किनारे की एक चट्टान सीधे नाव पर आ गिरी।

लोग वोट पर सवार होकर मजे से नौका विहार कर रहे थे लेकिन क्या पता था कि प्राकृतिक आपदा के चलते उन्हें यह नौका विहार इतना भारी पड़ सकता है कि जान भी गंवानी पड़ सकती है। इस खौफनाक हादसे में 10 लोगों की जान चली गई।जबकि कई लोग चोटिल बताए जा रहे हैं।

वहीं इस हादसे को एक युवक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।जब यह वीडियो सबके सामने आया तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।बता दें यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles