भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पाराशर के आपत्तिजनक बयान हो रहे हैं। जिसमें बार-बार वह अश्लील बातें कर दबाव बना रहा है। अरविंद पाराशर पिछली कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहा। लोधी समाज के युवा नेता से पिछली कार्यकारिणी में स्थान देने के लिए 7 लाख रुपए की डील हुई थी, जिसमें कुछ रूपया एडवांस लिया गया था। पिछली कार्यकारिणी में स्थान ना मिलने पर भविष्य का भरोसा दिया गया।
वर्तमान में बनी कार्यकारिणी में भी लोधी नेता का नाम ना आने के बाद लोधी समाज के युवा नेता ने तकादा बढ़ाया और अपने पैसे मांगे तो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने युवा नेता को बहुत धमकाया और पुलिस से प्रताड़ित करवाया। इस ऑडियो में एक बड़े सत्ताधारी केंद्रीय मंत्री पर भी जातिगत अश्लील टिप्पणियां की।
सवाल ये बना हुआ है कि क्या अरविंद पाराशर पर पार्टी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी?