फतेहाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव में उप्र में भाजपा की 72 प्लस सीटें आयेगी क्योंकि उप्र की जनता भाजपा की नीतियों से प्रभावित है और उसकी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रही है। यह कहना था ब्रज क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का। गांधी जयंती के अवसर पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी फतेहाबाद में भाजपा की पदयात्रा का शुभारम्भ करने के लिए पहुँचे थे।
फतेहाबाद बाह की सीमा पर ग्राम शालूबाई से शुरू हुई इस यात्रा को हरी झंडी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने दिखाई। यह यात्रा पांच दिनों में पूरी फतेहाबाद में भ्रमण करते हुए भाजपा की जन नीतियों और योजनाओं की जानकारी देंगे जिससे हर व्यक्ति इनका लाभ ले सके। भाजपा की इस पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्त्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा तो क्षेत्रीय सांसद बाबूलाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया सहित बडी संख्या में जिलास्तरीय नेता मौजूद रहे।
इस दौरान ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पत्रकारों से रूबरू हुए और इस बार प्रदेश से 72 प्लस सीट आने की बात कही। उनका कहना था कि विपक्ष कितना भी एकजुट हो और महागठबंधन बनाये जनता विपक्ष को नकार ही देगी। पदयात्रा में शामिल हुए सांसद बाबूलाल चौधरी ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर सभी दलों पर भारी पड़ेगी और अन्य दलों का इक्का दुक्का ही खाता खुल सकेगा।
भाजपा की यह पदयात्रा क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 7 अक्टूबर तक चलेगी। क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पैदल जाकर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याऐं सुनना है और ग्रामीणों को सरकार की नीतियों से अवगत कराना है। यात्रा शालूबाई से शुरू होकर नयापुरा खंडेर, रसीलपुर, बाबा की तिवरिया, फतेहाबाद देहात में होती हुई नगर में संपन्न हुई जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक के नेतृत्व में पीड्ब्ल्यूडी के गैस्ट हाउस पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हए क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रा 7 दिनों तक पूरे ग्रामीण अंचल मे चलती रहेगी तथा ग्रामीणों की समस्याऐं सुन उनका निदान कराया जायेगा। यात्रा में सोनू चौधरी, भंवर सिंह चौहान, पंकज शर्मा, विकास शल्या, रामकुमार शर्मा, रूबी जैन, आशा देवी चक, बनवारी लाल वर्मा, रामसेवक मल्ल, दुशासन सिंसौदिया, वीरेंद्र चौहान, राजकुमार चक्र, तरूण असौलिया, सुशील शर्मा, दीपा राठौर, राजेश कुशवाह, मनीष चक सहित बडी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।