Home » यहां सार्थक दिखा प्रधानमंत्री का स्वच्छता ही सेवा का सपना

यहां सार्थक दिखा प्रधानमंत्री का स्वच्छता ही सेवा का सपना

by pawan sharma

स्वच्छता ही सेवा के भाव के साथ भाजपा युवा मोर्चा ने अवंतीबाई चौराहा शास्त्रीपुरम पर चलाया सफ़ाई अभियान
सफ़ाई अभियान चला कर महात्मा गांधी को दी भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धाजली
आगरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आवहन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने युवा नेता डॉ सुनील राजपूत के नेत्रत्व में अवंतीबाई चौराहा शास्त्रीपुरम पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस मौक़े पर डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकताओं में देश की स्वच्छता सर्वोपरि है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के अवाहन पर प्रदेश भर के युवा मोर्चा कार्यकर्ता, नेता अपने क्षेत्र में सफ़ाई अभियान चलाकर जनजागरूकता लाने का कार्य कर रहे है। देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने की ज़िम्मेदारी किसी एक व्यक्ति, सरकार या किसी एक संस्था की नही है।देश का प्रत्येक नागरिक अगर अपनी ज़िम्मेदारी समझे की शहर, गली, मोहल्ला को साफ़ रखने की ज़िम्मेदारी हम सभी की है। जिस दिन प्रत्येक नागरिक इस स्वच्छता अभियान से अपने आप को जोड़ लेगा तभी से निश्चित रूप से ही शहर स्वच्छ दिखने लगेगा।स्वच्छता अभियान के बाद लोगों को स्वच्छता से होने वाले फ़ायदों को बताया गया।
पवन चौधरी ने कहा कि अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है।इसके लिए सरकारी ग़ैर सरकारी मदद के साथ हम सभी को आगे आकर स्वच्छता के अभियानों से जुड़ना चाहिए।अगर लोग ठान लें तो गाँव, शहर क्या पूरा देश स्वच्छ साफ़ हो सकता है।
वीरेन्द्र राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का उद्देश्य लोगों को सफ़ाई के प्रति जागरूक करना है।क्यूँकि जब तक नागरिकों में इस भावना का विकास नही होगा कि देश को स्वच्छ रखने की जिन्मेदारी सामूहिक रूप से सभी की है तब तक देश को स्वच्छ नही बनया जा सकता है।
प्रमुख रूप से विष्णु मुखिया, चंदू राजपूत,शिवा बघेल, गंगा सिंह लोधी,प्रेमराज लोधी, अमित बघेल, रोहित शर्मा,सुनील लोधी,संतोष राजपूत, दीपक वर्मा,कप्तान सिंह, कामेश राजपूत,थान सिंह नेता जी,भीमसेन लोधी,अजय चौधरी,मोनू जाटव, वासदेव धनगर,राजवीर राजपूत,शिवम् फ़ौजदार,आशु यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment