Home » पूर्ण बहुमत और दलित वोट बैंक को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कही ये बड़ी बात

पूर्ण बहुमत और दलित वोट बैंक को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कही ये बड़ी बात

by admin
BJP State Minister Vijay Shivhare said this big thing about full majority and Dalit vote bank

आगरा। वर्ष 2022 उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही कई पुराने मिथक और संभावनाएं टूट चुकी हैं। सबसे बड़ी बात यह थी कि इस बाद प्रदेश में चुनाव जाति के आधार पर नहीं बल्कि कार्य योजनाओं और विकास मुद्दे पर जीते गए। इस चुनाव में सभी विपक्षियों और पार्टी के रणनीतिकारों को इस ओर ध्यान दिलाया है कि यूपी अब बदल चुका है। अब यहां जाति-धर्म के मुद्दे नहीं बल्कि सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में जनता का विश्वास जीतने वाला ही सत्ता पर राज करेगा।

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत और आगरा में दोबारा सभी सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचने को लेकर भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे का मानना है कि केंद्र में मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उज्जवला योजना, इज्जत घर और एक गरीब आवास बनाने के लिए ढाई लाख की रकम, इन सब बातों का सीधा सीधा प्रभाव जनता तक गया। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय शिवहरे का कहना है कि जहां केंद्र की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंची तो वहीं उत्तर प्रदेश में योगी बाबा का बुलडोजर भी काम कर गया। सीएम योगी ने प्रदेश का विकास करने के साथ-साथ सुरक्षा के मुद्दे पर भी काम किया। आधी आबादी को सुरक्षा की गारंटी दी तो बेटियों को शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश में भयमुक्त सरकार बनने के कारण ही हर वर्ग का वोट भाजपा को ट्रांसफर हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता को साफ और स्वच्छ वातावरण चाहती थी। इसीलिए उत्तर प्रदेश की जनता ने वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी को झोली भर के वोट दिया।

विजय शिवहरे का यह भी कहना है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि बहुजन समाज पार्टी का वोट बैंक कहा जाने वाला दलित अब सीधा सीधा भाजपा के जुड़ गया है। जो दलित पहले कांग्रेस का था फिर बसपा का हुआ और अब वही दलित अब भारतीय जनता पार्टी का हो गया है।

Related Articles