Home » हार के बाद अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा ‘जल्द दूर होगा भाजपा का छलावा’

हार के बाद अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा ‘जल्द दूर होगा भाजपा का छलावा’

by admin
After the defeat, Akhilesh Yadav's reaction said 'BJP's deceit will go away soon'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार होने के बाद देर रात सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की जनता को उनकी जीत लड़ाई मना करने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही हार को स्वीकार करते हुए उन्होंने भविष्य में और मेहनत के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमे भाजपा गठबंधन ने जीत हासिल की है और सपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव नतीजों के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का रिएक्‍शन सामने आया है। उन्‍होंने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया है- ‘उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!’

Related Articles