Home » भाजपा पार्टी ने निकाली गांधी यात्रा, सांसद का तूफानी जनसंपर्क

भाजपा पार्टी ने निकाली गांधी यात्रा, सांसद का तूफानी जनसंपर्क

by admin

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व बड़ी धूमधाम के साथ पूरे देश में मना रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा एवं संकल्प के पखवाड़े के रूप में मनाने का फैसला लिया है। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला भारतीय जनता पार्टी के सेवा और संकल्प का यह पखवाड़ा 30 अक्टूबर तक चलेगा।

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के अवसर पर पूरे देश में गांधी पदयात्रा का आयोजन किया गया है। 2 अक्टूबर को आगरा फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार चाहर ने फतेहपुरसीकरी विधानसभा में फतेहपुरसीकरी चौराहे से गांधी यात्रा का शुभारंभ किया। सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और पदाधिकारी ग्रामीणों को स्वच्छ भारत, अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

फतेहपुरसीकरी लोकसभा में शुरू हुई गांधी पदयात्रा जोताना, फतेहपुरसीकरी, डाबर और कई गांव में भ्रमण करती हुई गांव की चौपालों पर जाकर ग्रामीणों के बीच में स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा कर रही थी। बीजेपी के नेता और पदाधिकारी गांव गांव , मोहल्ले मोहल्ले, चौपालों में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे थे। इस दौरान भाजपा नेताओं का कहना था कि गांधी जयंती के पावन अवसर पर शुरू हुआ सेवा और संकल्प के पखवाड़े में पॉलिथीन मुक्त भारत का संकल्प भी ग्रामीणों को दिलाया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गांधी जयंती के अवसर पर शुरू हुई गांधी पदयात्रा के लिए एक लंबी लकीर खींच दी है। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस अवसर पर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे हैं तो वहीं विपक्ष ने अब तक क्या किया इस बात की जानकारी भी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment