Home agra आगरा में भाजपा नेता के भतीजे ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, जा चुका है जेल

आगरा में भाजपा नेता के भतीजे ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, जा चुका है जेल

by admin

आगरा। जनपद आगरा में शुक्रवार सुबह भाजपा नेता राजकुमार पथिक के भतीजे गौरव पथिक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

बताते चलें कि आवास विकास इलाके में रहने वाले भाजपा नेता राजकुमार पथिक के भतीजे गौरव पथिक पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रह चुके हैं। गौरव कई राजनीतिक दलों के पद पर भी कार्य कर चुका है।

बताया जा रहा है कि थाना जगदीशपुरा पुलिस ने गौरव पथिक को 16 फरवरी 2022 को गांजे के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से बेल पर आने के बाद गौरव पथिक डिप्रेशन में चल रहा था। जिसके चलते गौरव पथिक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

परिवारीजनों की अगर बात मानी जाए तो बहुत गौरव एक दिन पूर्व अपने मामा के यहां गया था।

गौरव पथिक के मामा हरीपर्वत थाना क्षेत्र के संजय प्लेस इलाके में रहते हैं। परिवारीजनों का कहना है कि गौरव पथिक ने मामा की लाइसेंसी रिवाल्वर से बंद कमरे के अंदर गोली चलाई।

गोली चलने की सूचना पर परिवारीजन जब मौके पर पहुंचे तो गौरव पथिक लहूलुहान स्थिति में कमरे में पड़े हुए थे।

पुलिस और परिवारीजनों की सहायता से घायल अवस्था में गौरव पथिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों के मुताबिक गौरव पथिक का सफल ऑपरेशन हो गया है और अब खतरे से बाहर हैं। इस घटनाक्रम के बाद थाना हरीपर्वत पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: