Home » Bigg Boss OTT Result : विजेता बनी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी सेकंड रनर अप

Bigg Boss OTT Result : विजेता बनी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी सेकंड रनर अप

by admin
Bigg Boss OTT Result: Actress Divya Agarwal emerged winner, Shamita Shetty second runner up

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के फिनाले का परिणाम घोषित हो चुका है। करण जौहर (Karan Johar) के बिग बॉस ओटीटी शो के विनर का ताज एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के सिर पर सजा है। जबकि शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) दूसरी रनर अप बनी हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस ओटीटी के वर्जन के इस फिनाले में फर्स्ट रनर अप निशांत भट्ट रहे हैं। दिव्या अग्रवाल को शुरुआत से ही इस गेम शो का सबसे मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा था। जिस पर अब जनता की भी मोहर लग रही है। दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट कर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को बिग बॉस ओटीटी का विनर (Bigg Boss OTT Winner) बनाया है।

Bigg Boss OTT Result: Actress Divya Agarwal emerged winner, Shamita Shetty second runner up

दिव्या अग्रवाल के विनर बनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस के गेम की तारीफ करते हुए उन्हें इस जीत का सही दावेदार मान रहे हैं। जबकि कुछ लोगों के मुताबिक दिव्या अग्रवाल शो के विजेता की सही हकदार नहीं हैं।

Bigg Boss OTT Result: Actress Divya Agarwal emerged winner, Shamita Shetty second runner up

इससे पहले बिग बॉस ओटीटी में प्राइज मनी के तौर पर रखे सूटकेस को उठाकर, बिग बॉस 15 में डायरेक्ट एंट्री लेने वाले पहले कंफर्म्ड कंटेस्टेंट प्रतीक सेहजपाल बने हैं। प्रतीक सेहजपाल अब बिग बॉस 15 के मेहमान बन चुके हैं। जबकि उनके अलावा शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा होना बाकी है।

Related Articles