774
आगरा (14 May 2022 Agra News)। आगरा में नगर निगम की टीम ने बरामद किया पॉलिथीन का जखीरा। भारीभरकम लगाया जुर्माना।
फाउंड्रीनगर में शनिवार को नगर निगम की टीम ने छापा मारा। टीम को यहां से दस कुंतल से ज्यादा पॉलिथीन मिली है। टीम ने बताया कि यह सिंगल यूज की पॉलिथीन है, जो पूरी तरह प्रतिबंधित है। ये सभी बड़े बोरों में पैक थी।
ढाई लाख का जुर्माना
नगर निगम प्रवर्तन दल अधिकारी एके सिंह ने बताया कि ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा टीम इसकी खरीद फरोख्त से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। इन दुकानदारों की सूची बनाई जा रही है, जिन्होंने माल इस गोदाम से खरीदा था।
कहां से लाते थे, नहीं दी जानकारी
टीम ने बताया कि यह पॉलिथीन कहां से लाते थे, इसकी जानकारी गोदाम संचालक ने नहीं दी है। गोदाम में पॉलिथीन होने की जानकारी पहले से मिल रही थी।