Home » खाकी पर हमला, दो गंभीर, जाने इस ख़बर से

खाकी पर हमला, दो गंभीर, जाने इस ख़बर से

by pawan sharma

आगरा। थाना एत्माद्दोला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस टू इलाके में उस समय सिपाही और हॉस्पिटल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया जब सिपाहियों की गाड़ी हॉस्पिटल कर्मचारियों से टकरा गई। इसी बात को लेकर हॉस्पिटल कर्मचारियों और सिपाहियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हॉस्पिटल कर्मचारियों ने दो सिपाहियों को बुरी तरह मार पीट कर लहुलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल सिपाहियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बीती रात सिपाही संदीप और सुनील अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। सिपाही संदीप थाना अछनेरा और सुनील थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। सुनील और संदीप दोनों कार से अपने परिवार के साथ थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार इलाके से लौट रहे थे। सुनील और संदीप की गाड़ी ट्रांस यमुना फेस टू इलाके में हॉस्पिटल के कर्मचारियों से हॉस्पिटल के सामने ही टकरा गई। इसी बात को लेकर सिपाहियों और हॉस्पिटल के कर्मचारियों में विवाद हो गया। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों सिपाहियों और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कर्मचारियों ने सिपाहियों पर पथराव भी किया दोनों सिपाही इस घटना में लहूलुहान हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सिपाहियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज कर पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment