Home » CAA के समर्थन होने वाली महारैली स्थल पर भाजपाइयों ने किया भूमि पूजन, एक लाख जुटने का दावा

CAA के समर्थन होने वाली महारैली स्थल पर भाजपाइयों ने किया भूमि पूजन, एक लाख जुटने का दावा

by admin

आगरा में आगामी 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह महारैली आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित की जानी है। इस रैली को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा आ रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। महानगर से लेकर जिला और ब्रज क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर के नेता इस रैली पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी बताते हैं कि इस रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में जोश और होश दोनों ही दिखने वाला है।

रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र, महानगर और जिले के नेताओं ने भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित किया। मंत्रोच्चारण के साथ में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। सांसद से लेकर विधायक और महानगर से लेकर जिले के पदाधिकारी शामिल थे।

भारतीय जनता पार्टी फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार चाहर कहते हैं कि विरोधियों ने एनआरसी और सीएए को लेकर जिस तरीके की भ्रामिक खबरें फैलाई है। इस खबरों को मिटाने और लोगों को एनआरसी का मतलब समझाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 23 जनवरी को आयोजित होने वाली भाजपा की महारैली में शिरकत कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ताजनगरी आगरा के कोठी मीना बाजार से एनआरसी और सीएए को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अब इस रैली को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर केम्पनिग कर रहे हैं।

आगरा शहर के प्रथम नागरिक और महापौर नवीन जैन भी भूमि पूजन कार्यक्रम में अपनी आहुति दी। महापौर नवीन जैन का कहना था कि एनआरसी और सीएए को लेकर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरीके से जात-पात, धर्म छोड़कर लोगों के लिए एक समान एक नागरिकता संशोधन कानून लेकर आए हैं। इसको लेकर विपक्ष बौखला गया है। मगर विपक्ष की बौखलाहट को खत्म करने और लोगों को जागरुक करने के लिए इस रैली का आयोजन आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में किया जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद में सभी नेताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है कि यह रैली सफल हो, रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचें, रिकॉर्ड तोड़ भीड़ कोठी मीना बाजार मैदान को भर दें। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता संपर्क और संवाद कर रहे हैं। एनआरसी और सीएए को लेकर चर्चा और परिचर्चा की जा रही है तो वहीं दावा किया जा रहा है कि आगामी 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार में होने वाली भाजपा की महारैली रिकॉर्ड तोड़ देगी।

आगरा में आगामी 23 जनवरी को होने वाली भाजपा की यह महारैली से पूर्व अन्य जिलों में भी भाजपा एनआरसी-सीएए के लेकर रैलियों का आयोजन कर रही है और जमकर विपक्ष पर निशाना भी साधा जा रहा है।

Related Articles