Home » Agra Update : कलेक्ट्रट के बाद स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना की चपेट में, इतने कर्मचारी संक्रमित

Agra Update : कलेक्ट्रट के बाद स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना की चपेट में, इतने कर्मचारी संक्रमित

by admin

आगरा। एडीए, डीवीवीएनएल ऑफिस और कलेक्ट्रेट के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना की चपेट में आ गया है। आज 27 अगस्त को कोरोना के 39 नए मामले आये हैं। इन मामलों में सीएमओ डॉ आर सी पांडेय के कैम्प कार्यालय से जुड़े 3 कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। कैम्प कार्यालय को सेनिटाइज किया गया है कार्यालय के आधे भाग को सील किया गया है। वहीं आगरा में कोरोना संक्रमित की संख्या 2673 पहुंच गयी है। अब तक कोरोना पॉजिटिव कुल 107 की मौत हो चुकी है, आज कई मरीज ठीक होकर अपने डिस्चार्ज हो चुके हैं जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 324 हो गयी है।

आज गुरुवार को 18 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2242 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 324 हो गयी है। अब तक 1,08,322 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 83.88 है।

Related Articles