301
आगरा। आगरा में नए कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन गिरावट के साथ सुखद खबर यह भी है कि पिछले 3 दिनों से कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आज 4 अक्टूबर को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित की कुल संख्या 5943 हो गयी है। वहीं अब तक 128 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
शहर में लगभग 355 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज रविवार को 74 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5217 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या घटकर 598 रह गयी है। अब तक 1,99,575 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 87.78 है।
आगरा प्रशासन द्वारा लगातार शहरवासियों से अपील की जा रही है कि सभी मास्क पहनकर ही घर से निकलें और अन्य लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर रहें।