Home » आगरा रेंज आईजी नवीन अरोड़ा का हुआ तबादला, नचिकेता झा बने नए आईजी

आगरा रेंज आईजी नवीन अरोड़ा का हुआ तबादला, नचिकेता झा बने नए आईजी

by admin
Agra Range IG Naveen Arora transferred, Nachiketa Jha becomes new IG

आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव 2021 से पहले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आगरा और कानपुर के आईजी समेत 12 आईपीएस अफसरों का शासन ने तबादला कर दिया। आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोड़ा का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस मुख्यालय में आईजी बजट के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह पर आगरा रेंज में नचिकेता झा को भेजा गया है जो हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए हैं।

इसी तरह कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल को हटाकर तकनीकी सेवाओं का आईजी बनाया गया है। कानपुर आईजी रेंज के पद पर प्रशांत कुमार द्वितीय को तैनाती दी गई है। इसके अलावा कहीं इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के भी तबादले किए गए हैं।

Related Articles