Agra. कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन का संकट सभी ने देखा था। ऑक्सीजन संकट के कारण रेलवे के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी काल के गाल में समा गए थे। ऑक्सीजन की इसी समस्या को लेकर आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा कैंट रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है जिसकी शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने की। रेलवे अस्पताल में अधिनस्थ अधिकारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया और फिर इस भूमि पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की नीव रखी।
आगरा रेल मंडल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता ढाई सौ लीटर प्रति मिनट है। इस प्लांट के माध्यम से हवा से ऑक्सीजन बनाई जाएगी। आज इस प्लांट को शुरू करने के लिए नींव रखी गई है। लगभग 3 हफ्तों के अंदर यह ऑक्सीजन प्लांट बंद कर तैयार हो जाएगा।
आगरा रेल मंडल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट लगने के बाद रेलवे कर्मचारी व अधिकारी को इसका लाभ मिलेगा। कोरोना से संक्रमित होने पर उन्हें ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, यहीं उनका उचित इलाज हो सकेगा।