Home » आगरा पुलिस की 5 घंटे ताबड़तोड़ कार्यवाई, 103 अभियुक्त गिरफ़्तार

आगरा पुलिस की 5 घंटे ताबड़तोड़ कार्यवाई, 103 अभियुक्त गिरफ़्तार

by admin

आगरा। जनपद में विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान आगरा जिले के सभी थाना अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्र के वांछित और एनबीडब्ल्यू में फरार चल रहे अभियुक्तों को पकड़ा।

आगरा जिले में एक साथ 5 घंटे अभियुक्तों की धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान आगरा जिला पुलिस ने कुल 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया। आगरा जिले में वांछित और एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 82 टीमें लगाई गई थी जिन्होंने 5 घंटे ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम देकर 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए 103 अभियुक्तों में 30 अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे थे तो 73 अभियुक्त एनबीडब्ल्यू जारी होने पर भी फरार थे। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

आगरा जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 5 घंटे चली ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा अभियुक्त एत्माद्दौला और सिकंदरा से गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों थाना क्षेत्रों से 11-11 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तो दूसरे नंबर पर मलपुरा रहा जहाँ से 10 और तीसरे नंबर पर थाना सदर रहा जहाँ से 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles