Home » कोविड मरीजों की समस्याओं के समाधान हेतु आगरा डीएम ने बनाई समिति, यहां करें लिखित शिकायत

कोविड मरीजों की समस्याओं के समाधान हेतु आगरा डीएम ने बनाई समिति, यहां करें लिखित शिकायत

by admin
BSP leader trapped for selling ADA land, preparations underway to declare 5 new land mafia

आगरा। शासन के निर्देश पर कोविड-19 मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवायें उपलब्ध कराने एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर आगरा जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने त्रिसदस्यीय महामारी लोक शिकायत समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में निम्न सदस्य नामित किये गये हैं-

  1. अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा
  2. डा. प्रभाकान्त अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा
  3. डा. मनीष कुमार बंसल, आचार्य मेडिसीन विभाग, एसएनएमसी, आगरा

समिति के सदस्य प्रतिदिन नगर-निगम में स्थापित कोविड कमाण्ड सेन्टर में मध्याह्न 12 बजे से उपस्थित रहकर कोविड-19 मरीजों/परिजनों की समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण करेंगे। कोई भी व्यक्ति समिति के समक्ष उपस्थित होकर लिखित प्रार्थना-पत्र साक्ष्य सहित प्रस्तुत कर सकता है। प्रार्थना-पत्र का त्वरित निस्तारण किया जायेगा।

ग्रामीण क्षेत्र की शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने तहसील स्तर पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को नामित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को सीधे जाकर शिकायत कर सकतें हैं। उप जिलाधिकारी ऐसी शिकायतों को जनपद स्तर पर गठित महामारी लोक शिकायत समिति को निस्तारण के लिए सन्दर्भित करेंगे।

Related Articles