Home » फतेहाबाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान एक दर्जन वाहनों के कांटे फोटो चालान

फतेहाबाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान एक दर्जन वाहनों के कांटे फोटो चालान

by admin

फतेहाबाद पुलिस ने अवंती बाई चौक पर जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 बाइकों के फोटो चालान काटे, वहीं ओवर लोडिंग टेंपो का भी चालान किया। उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के चलते अवंती बाई चौक पर टेंपो और अन्य वाहनों चालकों में हड़कंप मच गया। सभी वाहन रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से जाने लगे, इसी बीच एक टेंपो को पकड़ लिया गया जिसके पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने उसका चालान काट दिया। वहीं आगरा फतेहाबाद मार्ग से गुजर रहे चार पहिया तथा दुपहिया वाहन चालकों को भी हिदायत देकर छोड़ा, साथ ही बाइक पर बैठे चार लोगों तथा बिना हेलमेट जा रहे लोगों के चालान भी काटे गए।

Related Articles