Home » सेवा आगरा ने किया ये पुनीत कार्य, बुझेगी सबकी प्यास

सेवा आगरा ने किया ये पुनीत कार्य, बुझेगी सबकी प्यास

by admin

आगरा। जल सेवा से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं है। इस भीषण गर्मी में राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मानव सेवा को समर्पित संस्था सेवा आगरा ने अपनी सेवा से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाते हुए प्याऊ की शुरुआत की है। शुक्रवार को सेवा आगरा संस्था की ओर से सूर्या सिनेमा गांधीनगर पार्क रोड पर निशुल्क प्याऊ की शुरुआत की गयी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भाजपा विधायक रामप्रताप चौहान ने इस प्याऊ का शुभारंभ किया। प्याऊ उद्घाटन के अवसर पर भाजपा विधायक राम प्रताप चौहान ने सेवा आगरा के समाज हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उनका कहना था कि हेलमेट के प्रति जागरूक बनाने के साथ साथ संस्था अब राहगीरों के लिये पेयजल की व्यवस्था की है जो एक पुनीत कार्य है।

सेवा आगरा संस्था के अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल और सुमन गोयल का कहना था कि बदलते मौसम में अभी से ही भीषण गर्मी हो गयी है। राहगीर पेयजल के लिए तरस रहे है। हर व्यक्ति को इस गर्मी में पेयजल मिले इसलिये प्याऊ लगाई गयी है। संस्था ने अपने इस प्रयास को जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Comment