Home » उ०प्र० मजदूर संगठन ने पर्यावरण को बचाने के लिए शुरू की ये मुहिम

उ०प्र० मजदूर संगठन ने पर्यावरण को बचाने के लिए शुरू की ये मुहिम

by pawan sharma

आगरा। असंगठित क्षेत्र के मजदूरो के हक की लड़ाई के साथ साथ उनके बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए अभियान चला रहे उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से पर्यावरण के प्रति भी बच्चों और मजदूरो को जागरूक बनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से मथुरा के तमाम ईट भट्टो पर मजदूरो और उनके बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया। मजदूरो के बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ साथ संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को जागरूक बनाने का अभियान भी शुरु कर दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मजदूरो के बच्चों ने लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक बनाया और लोगो से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा का कहना था कि शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को बढ़ते प्रदुषण के प्रति जागरूक किया है। उन्हें बताया गया कि प्रदुषण कैसे बढ़ रहा है और उससे निपटने के लिए क्या क्या उपाय है जिससे बच्चे उन्हें अपनाए और प्रदूषण खत्म करने में सहयोग दे।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा का कहना है कि ईट भट्टो पर ईट को पकाये जाने के दौरान अधिक मात्रा में प्रदूषण होता है इसलिए ईट भट्टो के आसपास भारी संख्या में पौधरोपण किये जाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान को ईट भट्टा मजदूर और बच्चे साकार करेंगे जिससे ईट भट्टो के पास प्रदुषण कम हो सके और उनके स्वास्थ्य को किसी तरह का खतरा न हो।

Related Articles

Leave a Comment