Home » Agra Corona Update : कोरोना से 24 घंटे में हुईं 5 मौत, आज आये 398 मामले

Agra Corona Update : कोरोना से 24 घंटे में हुईं 5 मौत, आज आये 398 मामले

by admin
After reducing the restrictions, the least corona infected patients were found on Wednesday

आगरा। तेजी से बढ़ते कोरोना के चलते अब प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की मौत भी आंकड़ा बढ़ने लगा है जिससे शहर में हलचल सी मची हुई है। आगरा में पिछले 24 घंटे में कोरोना रिकॉर्ड 398 नए मामले सामने आए हैं इसके बाद आगरा में एक्टिव मरीजों की संख्या 1906 हो गयी है जबकि कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13080 हो गई है तो वहीं कोरोना से हुई मौतों की संख्या 188 हो गई है।

आगरा में कोरोना से भीम नगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल का निधन हो गया। संक्रमित होने के बाद बीते दिन उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। आज सुबह ही उनका निधन हो गया। वहीं ‘हिंदुस्तान’ अख़बार से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र पटेल का भी निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका भी इलाज चल रहा था। इन दोनों घटनाओं से पूरा आगरा शहर हिल गया है। इसके अलावा अन्य 3 मरीजों की भी मौत हुई हैं।

कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने के लिए आगरा प्रशासन लगातार चेकिंग अभियान चलाकर सख़्ती बरत रहा है। आज रात से सोमवार सुबह तक 34 घंटे के लिए नाईट कर्फ्यू और वीकेंड लॉक डाउन लगने जा रहा है। इस दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने पर रोक लगी रहेगी। आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी।

Related Articles