Home » आगरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हज़ारे भरेंगे हुंकार

आगरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हज़ारे भरेंगे हुंकार

by pawan sharma

आगरा। देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने और किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक बार फिर समाजसेवी अन्ना हजारे हुंकार भरने को तैयार है। जी हां इस बार इस आंदोलन की शुरुआत आगरा के शहीद स्मारक से होने जा रही है।

12 दिसंबर को शहीद स्मारक पर समाजसेवी अन्ना हजारे एक सभा को संबोधित करने आ रहे है। जिसको लेकर कार्यक्रम संयोजक की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने और किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत अन्ना हजारे ने सन 2013 में लोकपाल बिल पारित कराया था लेकिन यह बिल प्रस्तावित जनलोकपाल से काफी कमजोर था।

इतना ही नहीं सरकार विपक्ष मजबूत ना होने के कारण हर प्रदेश में लोकपाल भी नियुक्त नहीं कर रही है। जिसके कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और किसानों की स्थिति प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। 12 दिसंबर को आगरा आ रहे अन्ना हजारे शहीद स्मारक से लोकपाल को मजबूत करने और किसानों के हितों की लड़ाई का ऐलान करेंगे और भाजपा के की जनविरोधी नीतियों को आम जनमानस के सामने रखेंगे जिस से आम व्यक्ति अपने हक की लड़ाई के लिए खड़ा हो और इस आंदोलन का पूरी तरह से साथ दें।

Related Articles

Leave a Comment