Home » विदाई के बाद नई नवेली दुल्हन ससुरालियों को जहरखुरानी का शिकार बना ट्रैन से हुई फ़रार

विदाई के बाद नई नवेली दुल्हन ससुरालियों को जहरखुरानी का शिकार बना ट्रैन से हुई फ़रार

by admin

Agra. बनारस से जयपुर शादी करके नई नवेली दुल्हन को लेकर जा रहा परिवार जहरखुरानी का शिकार हो गया। हैरानी की बात यह है कि पूरे परिवार को नशे की गोली खिलाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी में शामिल नई नवेली दुल्हन ही थी। बेहोशी की हालत में ही परिवार के सभी लोगों को रामफल का नगला गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे उतार दिया गया था। इसके बाद दुल्हन दूसरे स्टॉप पर उतरकर फ़रार हो गयी।

रेल कर्मियों को जब इस घटनाक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सभी यात्रियों को आगरा फोर्ट स्टेशन तक पहुंचाया गया। आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने उन्हें उनके रिश्तेदारों की मदद से निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

यह पूरी घटना मरुधर एक्सप्रेस में घटित हुई। मरुधर एक्सप्रेस बनारस से जयपुर की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक नई नवेली दुल्हन ने ट्रेन में सवार उसके ससुरालियों को नमकीन में नशे की गोली मिलाकर दे दी। फिर बेहोशी की हालत में सभी को नगला रामफल गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उतार दिया। इस घटना को अंजाम देकर दुल्हन कानपुर के आसपास उतारकर फरार हो गई।

रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना सुबह लगभग 7:10 पर मिली। कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्हें भी उसी की हालत में आगरा फोर्ट स्टेशन लाया गया। उसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मरुधर एक्सप्रेस में जहरखुरानी की वारदात की जानकारी लगभग सुबह 7:00 बजे हुई थी। उसके बाद तुरंत रेलकर्मी वहां पहुंच गए थे और उन्हें बेहोशी की हालत में कोर्ट स्टेशन लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब पीड़ित परिवार से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि वह बनारस से जयपुर जा रहे हैं। वह बरात लेकर गए थे। नई नवेली दुल्हन को साथ लेकर घर जा रहे थे तभी रास्ते में नई नवेली दुल्हन ने नमकीन में जहर मिलाकर दे दिया और फरार हो गई। ऐसा लगता था कि शायद शादी से नई नवेली दुल्हन खुश नहीं थी इसीलिए इस घटना को अंजाम दिया गया।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment