Home » स्वतंत्रता दिवस शिविर 2022 के प्रतिभावान कैडेट्स का एडीजी एनसीसी ने किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस शिविर 2022 के प्रतिभावान कैडेट्स का एडीजी एनसीसी ने किया सम्मान

by admin

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा द्वारा आज दिनांक 1 सितम्बर 2022 को 1 यूपी वाहिनी एनसीसी, आगरा मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस शिविर 2022 में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल संजय पुरी विशिष्ट सेवा मेडल ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। मुख्यालय पर उनका स्वागत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी का प्रशासनिक निरीक्षण भी किया।

समारोह में एएनओ, पीआई स्टाफ एवं कैडेट्स को संबोधित करते हुए अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल संजय पुरी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से स्वतंत्रता दिवस शिविर 2022 में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स ने इतनी अधिक संख्या में आगरा ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही यह भी उल्लेख किया कि आगरा ग्रुप को विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पर रहते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो आगरा ग्रुप के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों, एएनओ व् संस्थानों द्वारा कैडेट्स को प्रशिक्षित करने के लिए किए गए कठिन परिश्रम एवं निष्ठा को प्रतिबिम्बित करता है एवं अन्य छात्रों को भी एनसीसी से लेने के लिए प्रेरित करेगा।

इस दौरान उन्होंने अग्निवीर योजना के बारे मे भी जानकारी दी। उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाने की योजना की जानकारी दी। इससे पूर्व वाहिनी आगमन पर कमान अधिकारी कर्नल एमएस रोहिल ने एडीजी एनसीसी मेजर जनरल संजय पुरी का स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्रुप कमांडर एनसीसी आगरा मुख्यालय ब्रिगेडियर अरुण यादव, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस के राय, कर्नल रोहित खन्ना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एनसीसी अधिकारियों में कैप्टन दिनेश लाल, कैप्टन अमित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार, ले रीता निगम, लेफ्टिनेंट एसपी मौर्य, अखिलेश यादव, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment