अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मनोरंजन जगत की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। साथ ही दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है वहीं इन दोनों के बीच केमिस्ट्री को देखकर सभी इन पर फिदा हो जाते हैं। यह स्टार कपल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से भी काफी सुर्खियों में बना रहता है। इसी बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें अनुष्का शर्मा बाहुबली अंदाज में नजर आ रही हैं और पति विराट कोहली को उठाती देखी जा रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली को अपनी गोद में उठाती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल वायरल हो रहा यह वीडियो एक पुराने एडवर्टाइजमेंट शूट का है जिसमें अनुष्का शर्मा विराट को पीछे की ओर से उठाने की कोशिश करती हैं वहीं अनुष्का शर्मा की कोशिशों को देखकर विराट बोलते हैं – ओ तेरी! वायरल वीडियो में अनुष्का एक बार नहीं बल्कि दो बार ऐसा करती हैं बाद में कामयाब होने पर बाइसेप्स भी दिखाती हैं। फैंस को यह वीडियो काफी लुभा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CNWoBuhpQns/?igshid=1sy140ymcr43t
इस वायरल वीडियो में अनुष्का विराट को पहली बार उठाती हैं फिर वे बोलते हैं वापस करो। अनुष्का बोलती हैं कि तुम मेरी मदद मत करना, इस पर वह जवाब देते हैं, नहीं करूंगा प्रॉमिस। अनुष्का विराट को दोबारा उठा लेती हैं। इस रोचक वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया लगातार बनी हुई है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करने के साथ-साथ अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ” क्या मैंने ऐसा किया था?” अनुष्का के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं उनके एक फैन ने लिखा, “शक्तिमान अल्ट्रा प्रो मैक्स।” अलावा इसके कुछ फैंस विराट कोहली के केयरिंग नेचर की तारीफ कर रहे हैं।