Home » एक्टर रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती, कोविड टेस्ट आया पॉजिटिव

एक्टर रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती, कोविड टेस्ट आया पॉजिटिव

by admin
Actor Randhir Kapoor admitted in hospital, Kovid test came positive

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 74 वर्षीय अभिनेता रणधीर कपूर को इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर कपूर की हालत स्टेबल बताई गई है। वहीं अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर संतोष शेट्टी का कहना है कि, ” अभिनेता रणधीर कपूर कोविड-19 उपचार के लिए कल रात कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल मुंबई में भर्ती हुए हैं। उनकी स्थिति स्थिर है।”

रणधीर कपूर फेमस एक्टर राज कपूर के बड़े बेटे हैं और अभी हाल में ही अपने दो भाइयों को खो चुके हैं। बता दें करीब 1 वर्ष पूर्व 67 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और हाल ही में 58 वर्षीय अभिनेता राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। रणधीर कपूर को कुछ हफ्ते पहले करीना कपूर के नए घर में स्पॉट किया गया था।

रणधीर कपूर से पहले बॉलीवुड की कई हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं । बीते दिनों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, आमिर खान, सोनू सूद और कार्तिक आर्यन सहित तमाम अभिनेता अभिनेत्री कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। रणधीर कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेबो और लोलो के पिता के रूप में जाना जाता है।

Related Articles