Home » दबिश देने गई पुलिस पर आरोपियों ने किया हमला, दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल

दबिश देने गई पुलिस पर आरोपियों ने किया हमला, दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल

by admin

आगरा। मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला इलाके के नरायच का है। सोमवार की देर रात छेड़छाड़ के मामले में थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर चौकी पर तैनात मोहम्मद नसीब दरोगा और उनके दो कॉन्स्टेबल साथी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गए थे। जैसे ही पुलिसकर्मी आरोपी के घर पहुंचे, आरोपी और उसके अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें दरोगा नफीस और उनके दोनों कांस्टेबल घायल हो गए। इस घटना में दरोगा नफीस के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।

घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि 2019 में छेड़खानी का एक मुकदमा क्षेत्रीय थाने में लिखा गया था जिसमें मलखान सिंह सौदान सिंह और दो अन्य नामजद थे। इसी मुकदमे के चलते आरोपियों को पकड़ने के लिए उन्होंने दबिश दी। इस दौरान मुकदमे में नामजद एक आरोपी मिल गया था जिसे पकड़ने के दौरान घर की महिलाओं ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। आरोपी भागने लगा तो वह भी छत पर चढ़ गए और लोगों ने उन्हें छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। इस घटना में उनके दोनों पैरों में फैक्चर हो गया। इतना ही नही आरोपी को बचाने के लिए पुलिस पर पथराव भी किया जिसमें उनके साथ दो कांस्टेबल भी घायल हो गए।

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना एत्माद्दौला में मुकदमा पंजीकृत हो गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles