Home » कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, तूफान ने छिड़का जले पर नमक

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, तूफान ने छिड़का जले पर नमक

by admin

आगरा। कर्ज के बोझ तले मलपुरा क्षेत्र के गांव ककुआं में किसान जय सिंह ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जय सिंह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। एक ढ़ाई साल का पुत्र एक माह की पुत्री है। मृतक की पत्नी रजनी का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतको के परिजनों ने बताया कि मृतक जय सिंह के पास 2.5 बीघा खेत है। 3 साल से वह आलू की खेती में घाटा उठा रहा था। उस पर 180000 बैंक का कर्ज और दो से ढाई लाख रूपय गांव वालों से अपनी बहन की शादी करने को लिया था। फसल में लगातार हो रहे घाटे के चलते परेशान था तो बची कूची कसार तूफान ने निकल दी। इससे परेशन होकर उसने आत्महत्या कर ली।

परिवारीजनों ने बताया की कर्ज के चलते किसान जय सिंह के पिता की 2 वर्ष पूर्व सदमे से मौत हो चुकी है। इस मौके पर किसान नेता श्याम चाहर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और उन्होंने बताया कि SDM सदर श्यामलता आनंद से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इसके लिए लेखपाल गजेंद्र सिंह को भी कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन गांव में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कोई नहीं आया है इसको लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोशित व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Comment