Home » मोहनपुरा इलाके में गिरी दीवार, मलबे में दबे 4, डीएम पहुंचे मौके पर

मोहनपुरा इलाके में गिरी दीवार, मलबे में दबे 4, डीएम पहुंचे मौके पर

by pawan sharma

आगरा 01.09.2024.जनपद के मोहनपुरा इलाके में दीवार गिरने की घटना का तत्काल संज्ञान लेकर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी स्वयं मौके पर पहुचे। मौके पर जिलाधिकारी ने घायल से वार्ता कर उनका हाल चाल लिया और नगर मजिस्ट्रेट को युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के साथ-साथ उच्च स्तरीय उपचार कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर स्थानीय निवासियों से वार्ता कर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि घायलों को सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज में भर्ती करा कर उनका उच्च स्तरीय इलाज किया जा रहा है। घायलों में दो बुजुर्ग रामवीर, चरण सिंह, जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष तथा दो बच्चियां है जिनकी उम्र लगभग 12 से 13 साल बतायी जा रही है। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान, एसीपी सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Comment