Home » सात फेरे लेने से पहले दुल्हन की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम

सात फेरे लेने से पहले दुल्हन की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम

by admin
The murder of the bride before taking seven rounds, committed the incident in unrequited love

आगरा। मथुरा में गुरुवार−शुक्रवार देर रात सनसनीखेज घटना हुई है। वरमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन मंडप में फेरे लिए जाने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक युवक ने घर में घुसकर दुल्हन की हत्या कर दी और फरार हो गया। इससे चीख-पुकार मच गई। पूरा परिवार दहशत में है। दुल्हन की मौत के बाद बरात भी वापस लौट गई। मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है।

नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में गुरुवार रात दो बजे एक शादी समारोह में दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय दुल्हन जयमाला के बाद एक कमरे में बैठी थी। घटना के बाद युवक मौके से भाग निकला। मुबारिकपुर गांव में गुरुवार को खूबीराम की पुत्री काजल की शादी थी। बरात लेकर गौतम बुद्ध नगर के थाना रबूपुरा के गांव कलुपुर निवासी वीरपाल पहुंचे थे। बरातियों की आवभगत के बाद रात करीब दो बजे गांव में ही सजे पंडाल में जयमाला कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दुल्हन काजल को उसके घर लाया गया।

दो महिलाओं के साथ दुल्हन घर के बाहरी कमरे में बैठी थी, तभी एक युवक अचानक वहां पहुंचा और काजल को तमंचे से गोली मार दी। मौके पर ही दुल्हन की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से भाग निकला। दुल्हन की मौत के बाद बरात भी रात में ही लौट गई।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि अभी दुल्हन के परिवार के लोग काफी घबराए हुए हैं। इसलिए उन्होंने गोली मारने वाले युवक का नाम नहीं बताया।

Related Articles