लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल के साथ ही पार्टी से नेताओं के निकलकर जोड़-तोड़ की शुरुआत हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर पिछड़ों और दलितों के दमन का आरोप लगाया है।
![UP Election 2022: Big blow to BJP, this cabinet minister joined SP](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220111-WA0018.jpg)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अखिलेश यादव के साथ विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने का फैसला लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा, ”माननीय राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.”। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा के नाम इस कदम से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है।