Home » केरल में दर्ज हुआ पहला जीका वायरस का मामला, जानिए क्या होते हैं इसके लक्षण

केरल में दर्ज हुआ पहला जीका वायरस का मामला, जानिए क्या होते हैं इसके लक्षण

by admin
First case of Zika virus registered in Kerala, know what are its symptoms

केरल में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद जीका वायरस ने भी दस्तक दे दी है‌। इस बात की जानकारी केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि राज्य में जीका वायरस के मामले सामने आए हैं और ऐसा पहली बार हो रहा है कि केरल में जीका वायरस के मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि पिछले महीने एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला को बुखार सिर दर्द और चकत्ते के साथ भर्ती किया गया था। जांच के शुरुआती दौर में जीका वायरस के हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। बाद में 19 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 13 इनफेक्टेड मिले। फिलहाल इन नमूनों को एनआईवी पुणे (National institute of virology Pune) भेज दिया गया है।

भारत में पहली बार सन 2017 में दर्ज किया गया था मामला

गौरतलब है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे को नवंबर सन 2018 में जीका वायरस को अलग करने में सफलता हासिल हुई थी।भारत में पहली बार जनवरी 2017 में जीका वायरस का पहला मामला देखने को मिला था। इसके बाद जुलाई 2017 में तमिलनाडु में भी इसके मामले दर्ज किए गए थे।

गर्भवती महिला ने नहीं की कोई बाहरी यात्रा

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया की गर्भवती महिला ने 7 जून को राजधानी में बच्चे को जन्म दिया था। वहीं उसके बाद जीका वायरस के लक्षण 28 जून से महसूस होना शुरू हुए। उन्होंने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले गर्भवती महिला की मां को भी जीका वायरस के लक्षण महसूस हुए। इस दौरान बताया गया कि महिला की बाहर यात्रा करने की कोई हिस्ट्री मौजूद नहीं है और महिला का घर तमिलनाडु बॉर्डर पर ही स्थित है।

एडीज प्रजाति के मच्छरों के नमूने किए जा रहे एकत्रित

हालांकि स्वास्थ्य विभाग और जिला अधिकारियों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए एडीज प्रजाति के मच्छरों के नमूने एकत्र करवाने का काम शुरू कर दिया है। सभी जिलों को इस बारे में सतर्क कर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।जीका वायरस के कारण संक्रमित व्यक्ति 7 से 8 दिनों तक काफी प्रभावित रहता है लेकिन इस वायरस का असर गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा पड़ता है।इसके कारण जन्म लेने वाला बच्चा अविकसित दिमाग के साथ पैदा होता है।

जीका वायरस के लक्षण

जीका वायरस के लक्षण डेंगू के जैसे होते हैं, इसमें बुखार, त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते और जोड़ों का दर्द और आंखों का लाल होना शामिल होता है।

सन 2015 में ब्राजील में फैला था जीका वायरस

ब्राजील में सन् 2015 में जीका वायरस बड़े पैमाने पर फैल गया था, जिससे करीब 1600 से ज्यादा बच्चे विकृत मानसिकता के साथ पैदा हुए थे।

Related Articles