Agra. बाह को जिला बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित तमाम महिलाओं के साथ योगी आदित्यनाथ की सभा स्थल पहुँच गयी। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल के अंदर पहुँची और काले झंडे दिखाकर वहीँ पर ‘योगी मोदी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा लगाकर नारेबाजी करने लगी। यह दृश्य देखकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और प्रदर्शनकारियों को तुरंत गिरफ्तार कर सभा स्थल से बाहर ले आये।
![](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211225-WA0063-1024x543.jpg)
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि ‘बाह जिला बनाने की मांग काफी पुरानी है। कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी ने तीन चार जिलों की संस्तुति की थी उनमें 3 जिले बन गए लेकिन बाह अभी तक जिला नहीं बन पाया है। कुछ वर्ष पहले मैंने 200 लोगों के साथ बटेश्वर से लखनऊ की यात्रा साइकिल यात्रा की थी और इको गार्डन पर धरना दिया था। दुर्भाग्यवश अटल जी का उस दौरान स्वर्गवास हो गया। उस समय स्वतंत्र देव सिंह आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि आप की मांग मान ली जाएगी लेकिन 5 साल होने जा रहे हैं अभी तक बाह जिला बनाने के लिए एक कदम भी नहीं बढ़ाया गया है।’
![](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211225-WA0062-1024x539.jpg)
मनोज दीक्षित ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री को वोटों के समय अटल जी की याद आ गई। इससे पहले 5 साल में कभी भी अटल जी की याद नहीं आई। बड़े शर्म की बात है योगी और मोदी केवल चुनाव की राजनीति करते हैं जो सत्ता हथियाना चाहते हैं। इस बात को जनता समझ चुकी है। जनता अब आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।’