Home » आगरा आ रही जन विश्वास यात्रा पर कांग्रेस ने साधा निशाना – ‘भाजपा खो चुकी जनता का विश्वास’

आगरा आ रही जन विश्वास यात्रा पर कांग्रेस ने साधा निशाना – ‘भाजपा खो चुकी जनता का विश्वास’

by admin
Congress targeted the Jan Vishwas Yatra coming to Agra - 'BJP has lost the trust of the people'

Agra. आगरा आ रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जन विश्वास यात्रा से यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा अंदर से कितनी भयभीत है। उसे अब जनता का विश्वास जीतने के लिए जन विश्वास यात्रा निकालनी पड़ रही है। कांग्रेसियों का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से घबराया हुआ है। इसीलिए तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी यूपी में ही चक्कर लगा रहा है।

‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान से घबराई भाजपा’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदलाल भारती का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जब से ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान शुरू किया है, तब से भाजपा की हवा ही निकल गई है। जैसे-जैसे चुनाव में नजदीक आता जा रहा है भाजपा नेतृत्व के पैर लड़खड़ाने लगे हैं। इसीलिए तो जनता के सवालों से बचने के लिए इस तरह की यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा लोगों में विश्वास पैदा नहीं करेगी बल्कि लोग इस यात्रा के माध्यम से भाजपा से ही सवाल जवाब करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमील उद्दीन का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आधी आबादी के बीच बिना डरे पहुंच रही हैं। उन्होंने जो अभियान शुरु किया है उससे भाजपा उभर नहीं पा रही है और न ही उन्हें इस अभियान की कोई काट मिल रही है। इसलिए तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की कमान अपने हाथों में ले रहे हैं। उनका हर चक्कर यूपी में ही लग रहा है। इतना ही नहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी यूपी को बचाने में लग गया है।

शहर कांग्रेस के प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव का कहना है कि विधानसभा का चुनाव बड़ा रोचक होने वाला है। कांग्रेस दमखम के साथ इस चुनाव मैं उतर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद पार्टी को मजबूत कर रही हैं। विभिन्न अभियान के माध्यम से आधी आबादी और आम जनमानस को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा की जो जन विश्वास यात्रा रही है उससे साफ है कि भाजपा अब उन लोगों के बीच विश्वास खो चुकी है।

Related Articles